वन अरण्यपाल ने इन अधिकारियों के कंधो पर लगाए स्टार
चंबा। वन विभाग चंबा वन रक्षक से डिप्टी रेंजर्स के पद पर पदोन्नत हुए 37 अधिकारियों के लिए रविवार को पिपिंग समारोह आयोजित किया गया। वन अरण्यपाल राकेश ठाकुर ने इस दौरान नए डिप्टी रेंजर्स के कंधों पर स्टार लगाए। अब ये वन रक्षक बतौर डिप्टी रेंजर कार्य करेंगे। वन अरण्यपाल ने उन्हें नई जिम्मेदारियों मिलने पर बधाई दी। इस अवसर पर डीएफओ सुशील गुलेरिया, कृज्ञ कुमार, रवि गुलेरिया और रजनीश महाजन सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान पदोन्नत अधिकारियों को विभागीय कार्यों को और अधिक जिम्मेदारी व दक्षता के साथ निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।