पुलिस थाना सदर चंबा की टीम को गश्त के दौरान मिली यह कामयाबी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के गली-मोहल्लों में अवैध शराब का कारोबार करने वाले दुकानदारों पर पुलिस टीम ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार देर शाम गश्त के दौरान पुलिस थाना सदर चंबा की टीम ने मोहल्ला रामगढ़ में एक दुकान से 36 बोतलें देसी शराब अवैध रूप से बरामद की है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत दुकानदार विवेक नाथ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गश्त के दौरान यह सफलता मिली। उन्होंने शक के आधार पर दुकान की तलाशी ली और तलाशी के दौरान दुकान से 36 बोतलें शराब की बराम हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। संवाद