फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा के बालू में 35 महिला प्रशिक्षुओं ने सीखा आचार बनाना

Thu, 08 Aug 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बालू में प्र​शिक्षण ​शिविर के दौरान मौजूद प्र​​शिक्षु।संवाद
विज्ञापन
चंबा। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालू में 35 महिला प्रशिक्षुओं ने आचार बनाने का प्रशिक्षण लिया। वीरवार को प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक चंबा के प्रबंधक डीसी चौहान मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

निदेशक मनीष कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और संस्थान में चल रहे कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षुओं को विभिन्न जमा एवं ऋण योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि इस राशि के जरिये वे अपना स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। शिविर में चील बंगला पंचायत की 35 महिलाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। निदेशक मनीष कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवतियों को प्रशिक्षद्देकर स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण निशुल्क है। जूट बैग और अगरबत्ती बनाने का अगला प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 अगस्त से शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें