फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस वर्षीय बच्ची समेत 34 लोग संक्रमित

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में सैंपल लेते स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में बुधवार को दस वर्षीय बच्ची समेत 34 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। 91 लोगों ने कोरोना को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। जिला में अब सक्रिय मामलों की संख्या 520 हो गई है। चंबा में कोरोना का आंकड़ा बढ़ रहा है। जिला प्रशासन के आदेशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग दर को बढ़ाया है। जिससे कोरोना के सक्रिय मामले भी बढ़े हैं। जिला भर से कोरोना जांच के लिए रोजाना सैंपल एकत्रित किए जा रहे हैं। जो लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। उन लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाकर उनके भी सैंपल एकत्रित किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि चंबा में कोरोना के 34 नए मामले सामने आए हैं। लोगों को कोरोना संक्रमण को हलके में नहीं लेना चाहिए। कोरोना से बचने के लिए कोविड नियमों का कड़ाई से पालना करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें