फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 34 और लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में वीरवार को 34 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए जबकि 18 लोगों ने कोरोना को मात दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि मंगलवार व बुधवार को स्वास्थ्य टीमों ने जिला भर से करीब 1500 लोगों के सैंपल एकत्रित किए थे। इसमें 34 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना संक्रमित निकले लोग चुराह, सलूणी सहित अन्य इलाकों से संबंधित हैं। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। केवल गंभीर लक्षणों वाले मरीजों को ही कोविड केयर सेंटरों में भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला में अब कोरोना के 236 सक्रिय मामले बचे हैं। रोजाना कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि कोविड नियमों का कड़ाई से पालना करें। तभी इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें