फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सेब बगीचों को तर करेंगे 32 क्लस्टर भंडारण टैंक

Wed, 18 Sep 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बगीचों में सिंचाई करने के लिए 32 क्लस्टर भंडारण टैंक पूरी तरह से तैयार हो गए हैं। उद्यान विभाग ने बागवानी को बढ़ावा देने के लिए नई पहल शुरू की है। इसके लिए विभाग ने 28 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

अब जिले के बागवान पाइप से बगीचों तक आसानी से पानी पहुंचा सकते हैं। वर्ष 2016 में जल उपभोक्ता संघ के तहत इन क्लस्टर भंडारण टैंकों का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। अब वे पूरी तरह से तैयार हैं। विभाग की ओर से जिन इलाकों में इन क्लस्टर जल भंडारण टैंक का निर्माण किया गया है, वहां अधिकारी ने इनका निरीक्षण कर जायजा भी ले लिया है।
गौरतलब है कि जिले में पानी की किल्लत होने से बागवान बागवानी से पीछे हट रहे थे। बागवानों को बगीचों में सिंचाई करने के लिए काफी दिक्कतें होती थीं। जिन इलाकों में जल स्रोत थे, विभाग ने वहां जल उपभोक्ता संघ योजना के तहत क्लस्टर जल भंडारण टैंक बनाने की योजना बनाई। पांच ब्लॉकों में यह टैंक बनाने का एस्टीमेट उच्चाधिकारी को भेजक्गया। इसकी स्वीकृति मिलने पर 32 क्लस्टरों के लिए विभाग को 28 करोड़ का बजट जारी हुआ। विभाग ने पंचायत स्तर पर कार्य शुरू किया। अब यह क्लस्टर जल भंडारण टैंक बनकर तैयार हो चुके हैं। इससे अब सिंचाई के लिए बागवानों को नहीं भटकना पड़ेगा। फसल की भी अच्छी पैदावार होगी, क्योंकि इस बार सेब की भी कम पैदावार हुई है। चंबा, मैहला, सलूणी, तीसा और भटियात में इन क्लस्टर जल भंडारण टैंकों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन


उद्यान विभाग के उपनिदेशक डाॅ. प्रमोद शाह ने कहा कि पांच ब्लॉकों में 32 क्लस्टर भंडारण टैंक बनकर तैयार हैं। ये जल उपभोक्ता संघ के तहत बनाए हैं। इसके लिए 28 करोड़ खर्च किए गए हैं। बागवानों को बगीचों में सिंचाई करने के लिए आसानी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें