फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में तम्मान ने पहला, सरिता ने झटका दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागला में ईको क्लब द्वारा विश्व जल दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल के सभी छात्रों ने गागला स्कूल से लेकर गागला गांव तक रैली निकली और लोगों को जल संरक्षण के बारे में बताया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण को लेकर आह्वान किया। इस दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में तमन्ना प्रथम, सरिता दूसरे और राहुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में शिवानी ने प्रथम, परीक्षा ने द्वितीय और श्रेया ने तीसरा स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में राहुल प्रथम, प्रिंस द्वितीय और सीनियर वर्ग में प्रथम मधु, कल्पना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में अर्चना, दीक्षित व परीक्षा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान झटका। स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य अंजलि ने बच्चों को संबोधित करते हुए जल ही जीवन का महत्व बताया। इस मौके पर स्कूल के अध्यापक अजय शर्मा, अजीतपाल, मनीता देवी, अनु, सविता, ज्योत्सना और राकेश ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें