फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी सेब और अन्य फसलों के लिए संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिले में हुई अच्छी बर्फबारी के बाद गेहूं और सेब की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद जग गई है। बर्फबारी से किसान और बागवान चहक उठे हैं। वहीं, विभागीय अफसर भी आश्वस्त है कि यह बारिश फसलों के लिए लाभप्रद होगी। किसानों की मानें तो पिछले काफी समय से बारिश नहीं हो रही थी। इससे गेहूं की फसल खासी प्रभावित हो रही थी। उन्होंने बताया कि बारिश होने से अब गेहूं की बढ़िया फसल होने की उम्मीद है। वही, बागवान भी बर्फबारी से काफी खुश है। बागवानों के मुताबिक सेब की बेहतर पैदावार के लिए सोलह सौ घंटे चिलिंग ऑवर पूरा होना जरूरी है। ऐसे में जनवरी माह में ही दूसरी बार बर्फबारी से अब सेब की पैदावार बंपर होने की उम्मीद जाग गई है। किसानों और बागवान रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, प्रभु देव, दविंद्र सिंह, उत्तम दास, किशन कुमार और खेमराज ने बताया कि गेहूं और सेब की पैदावार के लिए हुई बारिश व बर्फबारी लाभप्रद है। उन्होंने बताया कि इससे बढ़िया फसल होने की उम्मी बंध गई है। गौरतलब है कि जिले के भरमौर, तीसा, सलूणी और होली क्षेत्र समेत कीड़ी, लग्गा और जुम्महार में बागवान सेब की पैदावार करते है। कृषि उपनिदेशक चंबा भोला सिंह ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश गेहूं की फसल के लिए बढ़िया है। बारिश ने खेतों में नमी को पूरा कर दिया है। उद्यान विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि बर्फबारी से सेब की पैदावार बेहतर होगी। सेब की पैदावार के लिए चिलिंग आवर भी पूरे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें