फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरा सियुल पब्लिक स्कूल तीसा में मनाया गया वार्षिक समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समा
विज्ञापन

बैरा सियूल स्कूल तीसा में मनाया गया पारितोषिक वितरण समारोह
समारोह में विधानसभा उपाध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। बैरा सियुल पब्लिक स्कूल तीसा में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज मौजूद रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, हिंदी और पंजाबी गीतों पर नृत्य कर समा बांध दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद प्रधानाचार्य तोप धन ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। विस उपाध्यक्ष हंसराज ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ उन्हें अन्य प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार किया जाए, जिससे उनका संपूर्ण विकास हो सके। बच्चों का भविष्य बनाने के लिए अध्यापकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। छात्र एक ही लक्ष्य निर्धारित कर उसे अपना जीवन बना लें। इसके लिए हर दिन कड़ी मेहनत करें। ऐसा करने से कामयाबी उनके कदम चूमेगी। साथ ही मुख्यातिथि ने स्कूल की जो मांग एनएचपीसी से एनओसी की है, उसको भी स्कूल के नाम दिलवाने का आश्वाशन दिया। कहा कि जैसे ही स्कूल नाम पर एनओसी मिल जाती है वह अपनी विधायक निधि से पांच लाख इस स्कूल के भवन निर्माण के लिए प्रदान करेंगे। समारोह में उपमंडलाधिकारी हेम चंद वर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष देवकी देवी, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर, महामंत्री वीरेंद्र ठाकुर, भंजराड़ू पंचायत प्रधान कृष्णा महाजन और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें