रावी में आज विसर्जित होगा अटल का अस्थि कलश
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश को सोमवार को चंबा की रावी नदी में विसर्जित किया जाएगा। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार और सांसद शांता कुमार मौजूद रहेंगे। सदर विधायक पवन नैयर व भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने कहा कि परेल स्थित शिव मंदिर के पास रावी नदी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश को विसर्जित किया जाएगा। उन्होंने चंबावासियों से आग्रह किया है कि वे इस मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। सोमवार को सुबह दस बजे रावी नदी में अस्थि कलश विसर्जित किए जाएंगे।