फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरा पत्थर, राहगीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के साथ बालू में पहाड़ी से पत्थर गिरने पर एक राहगीर घायल हो गया। इस व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान फारूक अली निवासी हरदासपुरा बुधवार सुबह चंबा से राजपुरा जा रहा था। इस दौरान अचानक बालू के पास एक पत्थर उसके सिर पर लग गया, जिससे वह बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके कारण उसे टांडा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें