सलूणी (चंबा)। प्राथमिक पाठशाला खरोटी में मिड-डे मील वर्कर का पद भरा जा रहा है। यह पद स्कूल प्रबंधन समिति के तहत भरा जाएगा। विधवा व तलाकशुदा महिला को प्राथमिकता दी जाएगी। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने बताया कि उम्मीदवार 11 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने और आचार संहिता हटने के बाद साक्षात्कार लिया जाएगा। आवेदन के साथ बीपीएल प्रमाण पत्र, विधवा, तलाकशुदा, एससी, एसटी, बेरोजगारी प्रमाण सहित भोजन बनाने के अनुभव का प्रमाणपत्र लगाना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार संबंधित पंचायत का होना चाहिए। आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।