फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बस स्टैंड से कॉलेज तक भेजी जाए बसें

विज्ञापन
HRTC
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा कॉलेज की गद्दी स्टूडेंट्स एसोसिएशन की बैठक कॉलेज परिसर में शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता परिसर अध्यक्ष अजय ठाकुर ने की। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विभिन्न मसलों को लेकर चर्चा की। एसोसिएशन के परिसर अध्यक्ष अजय ठाकुर ने बताया कि नए बस स्टैंड चंबा से बसें कॉलेज मार्ग से होकर नहीं चल रही है। इसके चलते छात्र-छात्राओं को कॉलेज पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके चलते छात्र और छात्राएं कॉलेज में समय पर नहीं पहुंच पाते हैं। इस वजह से न्यू बस स्टैंड से कॉलेज तक का सफर छात्र-छात्राओं को पैदल ही तय करना पड़ रहा है। इसके चलते छात्र-छात्राओं को अधिकतर समय आवाजाही में ही लग रहा है। गद्दी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग की है कि कॉलेज समयसारिणी के आधार पर जल्द से जल्द कॉलेज तक बसें दौड़ाई जाएं। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। बैठक में उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, महासचिव शशिपाल और सचिव हितेश ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें