फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप उपाध्यक्ष मोहित ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
चंबा नगर परिषद के उपाध्यक्ष मोहित ढल्ल ने मंगलवार को नप अध्यक्ष को त्यागपत्र सौंप दिया। पहले वह 24 जून को उपायुक्त को अपना इस्तीफा दे चुके हैं। नप उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया था। नप उपाध्यक्ष मोहित ढल्ल ने बताया कि वह छह जुलाई को अपने पद पर बने रहने के लिए बहुमत साबित कर सकते हैं, परंतु वह ऐसा नहीं करेंगे। वह जन सेवा व शहर के विकास के लिए नप उपाध्यक्ष पर आसीन हुए थे। यह पद उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए ग्रहण नहीं किया था। नप में जुगाड़ और व्यक्तिगत स्वार्थों की पूर्ति का बोलबाला हावी है। उन्हें नप उपाध्यक्ष के पद पर बने रहना असहज हो रहा था। इसके कारण उन्होंने अपना त्याग पत्र उपायुक्त और नप अध्यक्ष को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ है, उसको लेकर वह चाहें तो अपना बहुमत साबित कर सकते हैं। जिस अराजकता में नगर परिषद चंबा कार्य कर रही है, उस माहौल में विकास व पारदर्शिता की बात सोचना बेमानी है। उन्होंने कहा कि सपड़ी वार्ड के लोगों ने उनके परिवार पर सदैव अपना विश्वास जताया है। कहा कि सपड़ी वार्ड के विकास के लिए वह सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। इसके लिए उन्हें उपाध्यक्ष पद की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें