फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से चंबा-साहो मार्ग आठ घंटे रहा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

साहो (चंबा)। चंबा-साहो मार्ग सोमवार सुबह करीब आठ बजे मछराली माता मंदिर के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया। भूस्खलन होने से मार्ग पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई। मार्ग बंद होने के बाद वाहनों की कतारें लग गईं। चंबा से साहो जाने वाली बसें अपने रूट पर नहीं पहुंच पाई। मछराली माता मंदिर से आगे यात्रियों को वाहन बदलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही विभागीय टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। परंतु बारिश व बार-बार भूस्खलन होने के चलते मार्ग को बहाल करने में परेशानी हुई। इसके चलते विभागीय टीम को मार्ग को बहाल करने में शाम तक का समय लग गया। शाम करीब चार बजे मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बहाल कर दिया गया। अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि भूस्खलन से बंद हुए मार्ग को शाम तक यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें