सिहुंता (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समोट में अग्निशमन विभाग बनीखेत के सौजन्य से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को भूकंप, तूफान व अग्निकांड जैसी आपदा से निपटने के टिप्स दिए गए। प्रधानाचार्य विनय शर्मा ने यह जानकारी दी। इस मौके पर अग्निशमन विभाग बनीखेत के प्रभारी दिवान सिंह, प्रेषक महबूब खान व संतोष कुमार, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, सुनील दत्त, कमल कुमार आदि मौजूद रहे।