फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटियात में विकास की 55 योजनाओं पर खर्च होंगे 310 करोड़ : पठानिया

Sun, 06 Oct 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबाके सिंहुंता में विश्राम गृह की  आधारशिला रखते विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया।संवाद
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत इस वित्त वर्ष में जल शक्ति विभाग की 55 परियोजनाओं पर लगभग 310 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंंने रविवार को तहसील मुख्यालय सिहुंता के समीप जल शक्ति विभाग के 3 करोड़ 64 लाख से बनने वाले विश्राम गृह की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागीय परियोजनाओं के तहत 5 डीपीआर को जल्द अनुमति दी जाएगी। इसके तहत 74 करोड़ 10 लाख की राशि खर्च होगी। विस अध्यक्ष ने कहा कि अगले दो वर्षों में भटियात हलके में पेयजल, सिंचाई, मल निकासी योजनाओं और बाढ़ नियंत्रण कार्यों के लिए 288 करोड़ की विशेष कार्ययोजना बनाई गई है।
कहा कि सिहुंता और साथ लगती 13 पंचायतों के लिए 19 करोड़ से निर्माणाधीन उठाऊ पेयजल योजना का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है। सिहुंता और साथ लगते क्षेत्रों के लिए जल्द 32 करोड़ से मल निकासी योजना का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। पठानिया ने कहा कि सिहुंता कॉलेज के भवन निर्माण को लेकर औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। भवन निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। महाविद्यालय भवन के साथ ही एक बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम भी निर्मित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष को इस दौरान जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता उत्तर क्षेत्र सुरेश महाजन ने शाॅल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने जल शक्ति मंडल चुवाड़ी के तहत किया जा रहे विकास कार्यों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें