फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भद्रकाली माता मंदिर भलेई में 3 हजार श्रद्धालुओं टेका माथा

Thu, 19 Oct 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
भलेई मंदिर में दर्शन करने के लिए लाइनों में खड़े श्रद्धालुओं :संवाद
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक भद्रकाली माता मंदिर भलेई में पांचवे नवरात्र पर तीन हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। तीसरे नवरात्र पर वीरवार सुबह कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हुई। दूसरी तरफ, भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें पहाड़ी गायक भावना जरयाल और लकी ठाकुर ने अपने भजनों से पंडाल में बैठे लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। एक से एक बढ़कर भजनों की प्रस्तुति पेश कर कलाकारों ने लोगों से खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। मंदिर में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भलेई परिसर में भी श्रद्धालुओं की रौनक देखने को मिली। यह जानकारी मंदिर कमेटी अध्यक्ष कमल कुमार ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें