बाथरी (चंबा)। आदर्श आचार संहिता में पुलिस विभाग की टीम मुस्तैदी से शराब की अवैध तस्करी करने वालों पर नकेल कसने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है।
इसी क्रम में डलहौजी थाना की टीम ने सब इंस्पेक्टर पवन कुमार की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत टप्पर के गांव मराली निवासी साधु राम के मकान में दबिश देकर से दो ऊना नंबर-वन और एक पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की। इस दौरान आबकारी एवं कराधान विभाग के कर्मी भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस शराब की अवैध तस्करी करने वालों पर नकेल कसने के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रही है। पुलिस की कार्रवाही का ये क्रम आगे भी जारी रहेगा। संवाद