भरमौर (चंबा)। इस बार श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमाणी माता मंदिर के पास रखे दानपात्र से 2.96 लाख रुपये के करीब चढ़ावा श्रद्धालुओं ने चढ़ाया। इसमे छोटे स्नान के दौरान 2.48 लाख रुपये और बड़े न्हौण को 48 हजार रुपये के करीब चढ़ावा चढ़ा है। इस बार खराब मौसम के चलते यात्रा को बंद करना पड़ा। तहसीलदार तेज सिंह ने बताया कि चौरासी परिसर पर रखे दानपात्र से 62 हजार रुपये चढ़ावा चढ़ा।