फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 266 चालान पेश, चालकों से वसूल किया दो लाख 43 हजार रुपये जुर्माना

Thu, 29 Feb 2024 07:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
266 चालान पेश, चालकों से वसूल किया दो लाख 43 हजार रुपये जुर्माना
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी चंबा सुभाष चंद्र भसीन की प्री-लोक अदालतों में निपटाए मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी चंबा सुभाष चंद्र भसीन की प्री-लोक अदालतों में मोटर वाहन अधिनियम के करीब 604 चालान पेश हुए। इनमें 266 चालान के तहत दो लाख 43 हजार रुपये का जुर्माना वाहन चालकों से वसूला गया। यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस और न्यायालय की ओर से समय-समय पर नकेल कसी जाती है। यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए सरकार की ओर से चालान की राशि को भी बढ़ाया गया। चालान होने की सूरत में वाहन चालक कई मौके पर चालान भुगत लेते हैं तो कई न्यायालय में ही चालान भरते हैं। इसी क्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष चंद्र भसीन चंबा की इन प्री-लोक अदालतों में 604 चालान प्रस्तुत किए गए। इनमें करीब 266 चालानों के तहत वाहन चालकों से जुर्माना राशि वसूली गई।
विज्ञापन

बता दें कि न्यायालय की ओर से इन तीन दिनों की प्री लोक अदालतों में 604 मामलों में समन जारी कर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष चंद्र भसीन की तीन दिनों की प्री- लोक अदालतों में पेश होने की निर्देश जारी किए थे। इसके बाद भी करीब 338 लोग इन तीन दिनों की प्री लोक अदालतों में प्रस्तुत नहीं हुए। उन्हें आगामी तिथि पर न्यायालय में पेश होने को लेकर समन जारी किए गए। गौर रहे कि प्री-लोक अदालत में लोगों की सहमति से ही मामलों का निपटान किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें