फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जल्द सीवरेज सुविधा से जुड़ेगी साहो पधर की 2500 आबादी

Fri, 16 Feb 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। विकास खंड मैहला के तहत साहो पधर पंचायत की 2500 की आबादी को सीवरेज की सुविधा मिलेगी। सीवरेज सिस्टम की सुविधा वाली यह जिले की पहली पंचायत होगी।
विज्ञापन

सीवरेज सिस्टम स्थापित करने के लिए जल शक्ति विभाग ने करीब 14 करोड़ की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजी है। इसे स्वीकृति मिली तो विभागीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लोगों को सीवरेज टैंक बनाने और सीवरेज के टैंकों के भरने पर खाली करवाने की चिंता से निजात मिलेगी।
पंचायतों को स्वच्छ बनाने को लेकर सदर के विधायक और प्रशासन के निर्देशानुसार अब जल्द ही साहो की पधर पंचायत को सीवरेज सिस्टम जोड़ने की कवायद शुरू करने की योजना है। पधर पंचायत के तहत गांवों में सीवरेज लाइनें बिछाकर कार्य करवाया जाएगा। इससे गांव साहो पधर प्रथम, साहो पधर द्वितीय, अधोटू, दियूंल, मठ, बढ़ी, लाहड़ी, टिकरी, देहरा, संगेरा की करीब 2500 की आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


साहो पधर की पूजा शर्मा ने बताया कि सीवरेज योजना के धरातल पर उतरने से पंचायत के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। बहरहाल, सदर विधायक ने भी साहो में पहुंचकर इस बारे में लोगों को जानकारी दी है।

जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि विभाग अपने स्तर पर पंचायत को सीवरेज योजना से जोड़ने के लिए डीपीआर बनाकर स्वीकृति के लिए भेजी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद ही इसके तहत आगामी औपचारिकताएं पूरी कर कार्य आरंभ करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें