फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा के लिए 25 इलेक्ट्रिक बसों को नहीं मिली मंजूरी

Fri, 28 Jun 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। परिवहन निगम के चंबा डिपो को एक भी इलेक्ट्रिक बस नहीं मिल पाई है। प्रदेश में निगम के कई डिपुओं में इलेक्ट्रिक बसें सेवाएं दे रही हैं, लेकिन आकांक्षी जिला चंबा से भेजे गए प्रस्ताव पर मुहर नहीं लग पाई है।
विज्ञापन

यहां से भेजा गया प्रस्ताव फाइलों में ही घूम रहा है। चंबा डिपो ने 21 इलेक्ट्रिक बसों का प्रस्ताव तैयार कर भेजा था। आंकाक्षी जिला को इलेक्ट्रिक बसें न मिलने पर शहर के लोग भी सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि चंबा की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें चलने से शहर सहित आसपास के क्षेत्रों को सुविधा मिलेगी। डिपो में चल रही बसों की कमी भी दूर होगी।
गौरतलब है कि चंबा शहर के लोकल रूटों पर करीब पचास बसें चल रही हैं। सात माह पूर्व सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने का एलान किया था। ये बसें बीस किलोमीटर के दायरे में चलाई जानी हैं। इसको लेकर परिवहन निगम के सभी कार्यालयों से बसों की डिमांड मांगी गई थी। इस पर सरकार की मुहर लगने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू होनी थी। चंबा डिपो से लगभग 21 इलेक्ट्रिक बसों की मांग भेजी गई थी। इसे आज तक स्वीकृति नहीं मिली है। हालांकि, अन्य जिलों में इलेक्ट्रिक बसें शुरू हो चुकी हैं। चंबा में अभी तक ये बसें नहीं पहुंच पाई हैं। निगम प्रबंधन भी यह दावा कर रहा है कि इलेक्ट्रिक बसों का प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि उन्होंने 21 इलेक्ट्रिक बसों के लिए प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलने पर आगामी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें