फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले में निरक्षर से साक्षर बने 2444 लोगों ने दी परीक्षा

Sun, 22 Sep 2024 09:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में परीक्षा देती महिलाऐं।संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में 2444 निरक्षर लोगों ने (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी एसेसमेंट) परीक्षा हुई। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों ने परीक्षा का संचालन किया। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में यह परीक्षा हुई।
विज्ञापन

उत्साह के साथ परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। अब जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंबा ने स्कूलों से परीक्षा से संबंधित रिपोर्ट मांगी है। परीक्षा का परिणाम खंड स्तर पर तैयार किया जाएगा। तीन दिन के भीतर यह परिणाम घोषित किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार जिला चंबा में 2444 निरक्षर हैं। एनएलपी समन्वयक छवि चंपालिया ने बताया निरक्षर लोगों को केंद्रीय शिक्षा एवं साक्षरता मंत्रालय के उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत कई स्वयंसेवी अध्यापकों ने करीब 6 माह तक पढ़ाई करवाई है। निरक्षरों को एनसीईआरटी की ओर से विशेष रूप से प्रकाशित की गई उल्लास पुस्तक का अध्ययन करवाया गया। बताया कि जिले भर में यह परीक्षा हुई।
विज्ञापन

उधर, समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी नम्रता शर्मा ने बताया कि रविवार को आयोजित परीक्षा सफल रही। बताया कि तीन दिन के भीतर सभी स्कूलों से रिजल्ट आएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें