चंबा के रोजगार कार्यालय बालू में साक्षात्कार के दौरान मौजूद अभ्यर्थी।संवाद
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में आयोजित परिसर साक्षात्कार में 24 बेरोजगार युवाओं को निजी कंपनी में नौकरी मिली। कार्यालय में मंगलवार को परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया गया।
परिसर साक्षात्कार में 24 युवाओं ने भाग लिया। कंपनी के अधिकारियों की ओर से युवाओं के साक्षात्कार लिए गए। सभी युवाओं का कंपनी की ओर से चयन कर लिया गया। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों के पदों को भरने के लिए य़ह परिसर साक्षात्कार आयोजित किया गया था। इसमें अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 20 से 36 वर्ष निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि परिसर साक्षात्कार से पहले अभ्यर्थियों का कॅरिअर को लेकर मार्गदर्शन भी किया गया। साथ ही उन्हें विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। गौरतलब है कि सोमवार को भरमौर और सुंड़ला रोजगार उप कार्यालयों में भी साक्षात्कार का आयोजन किया था। यहां आठ युवाओं को नौकरी मिली थी। कहा कि भविष्य में इस तरह के परिसर साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। संवाद