पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की 19 पंचायतों के ग्रामीणों के लिए डॉ. श्राफ आई चैरिटेबल अस्पताल दिल्ली की टीम ने 11 दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया।
इसकी शुरुआत शौर और पुर्थी पंचायत से की गई। शिविर का शुभारंभ पांगी के बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) डॉ. सुभाष ने किया। उन्होंने इस प्रयास की सराहना की। कहा कि इससे घाटी के निवासियों को मदद मिलेगी। शिविर के पहले दिन करीब 230 लोगों ने अपने आंखों और कान की जांच करवाई। पांगी घाटी सेवा संस्था के अध्यक्ष, डॉ. हरीश शर्मा ने बताया कि ऐसे शिविर पांगी के गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों के लिए काफी सहायक साबित होते हैं। संवाद