चंबा। राजकीय माध्यमिक पाठशाला भनौता में तीन दिवसीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं।
आयोजन समिति ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। जोन प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 24 सरकारी स्कूलों की 230 छात्राएं भाग ले रही हैं। बताया कि इस दौरान कबड्डी, खोखो, बैडमिंटन, वॉलीबाल, कुश्ती और चेस के मुकाबले होंगे। मुख्यातिथि अनुराधा शर्मा ने कहा कि वे खेल को खेल भावना से खेलें। बताया कि शिक्षा के साथ खेलों का भी विद्यार्थी जीवन में महत्व है। इसलिए विद्यार्थियों को खेलों में भी भाग लेना चाहिए। इस मौके पर स्कूल प्रभारी रजनीश शर्मा, प्रतियोगिता समन्वयक संजीव सिंह, धर्म सिंह ठाकुर सहित चनेड़ स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर, मनीष शर्मा और सुरेश शास्त्री मौजूद रहे। संवाद