फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 स्कूलों में अध्यापन अभ्यास कर रहे डीएलएड प्रशिक्षु

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान सरु की ओर से डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए अध्यापक अध्ययन अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिला की 16 पाठशालाओं में डीएलएड प्रशिक्षु अध्ययन का अभ्यास कर रहे हैं। 35 दिवसीय इस अभियान के दौरान जहां प्रशिक्षु सरकारी स्कूलों में अध्यापन करेंगे, तो वहीं नौनिहालों को भी प्रशिक्षण के दौरान दर्शाई गई तकनीकों से पढ़ाया जा रहा है। यह जानकारी डाइट सरु के मीडिया समन्वयक सुभाष मल्होत्रा ने दी। उन्होंने बताया कि अध्यापक अध्ययन अभ्यास का 16 नवंबर से हुआ है। इसके चलते विभिन्न स्कूलों में प्रशिक्षुओं को भेजा गया। यह अभ्यास 29 दिसंबर को समाप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें