अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। भटियात क्षेत्र के सीनियर सेकेंडरी और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा विभाग की इंस्पेक्शन टीम ने दबिश दी। इस दौरान टीम ने स्कूलों में जहां औचक निरीक्षण किया तो वहीं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में कुछ खामियां भी पाई गई। इन्हें बिना विलंब दुरुस्त करने के निर्देश विभागीय टीम ने दिए हैं। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्कूली विद्यार्थियों से कुछ सवाल भी पूछे। इसका जवाब स्कूल विद्यार्थियों ने सलीके से दिया। शिक्षा विभाग के औचक निरीक्षण करने का मकसद सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाना है। ताकि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा मिल सके। शिक्षा विभाग की विभागीय टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, टूंडी, मोरठू, खरगट, सीनियर सेकेंडरी स्कूल गरनोटा में निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला टिकरी में भी बच्चों का पढ़ाई स्तर जांचा। शिक्षा उपनिदेशक जलालदीन ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान बच्चों का शिक्षा स्तर औसतन रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में अन्य स्कूलों में औचक निरीक्षण किया जाएगा। इसका मकसद सरकारी स्कूलों का शिक्षा स्तर सुधारना है।