फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रत्याशियों ने दूसरी बार जीत की दर्ज

विज्ञापन
चुनाव जीतने के बाद आशा कुमारी भलेई माता मंदिर में समर्थकों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला के पांच विस क्षेत्रों की मतगणना के नतीजों में सिर्फ तीन प्रत्याशीदूसरी जीत हासिल करने में कामयाब रहे। जबकि ठाकुर सिंह भरमौरी वर्ष 2012 का चुनाव जीतने के बाद लगातार दूसरी जीत हासिल करने में नाकामयाब रहे है। डलहौजी विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आशा कुमारी, भटियात से भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह जरियाल और चुराह विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हंसराज दूसरी बार जीते हैं। इन चुनावों में 2012 की हार का बदला लेने चुनावी समर में कूदे चुराह विस क्षेत्र से कांग्रेसी प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार भारद्वाज और भटियात विस क्षेत्र से कांग्रेसी प्रत्याशी कुलदीप सिंह पठानिया को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि इस बार के विस चुनावों में वर्ष 2012 का चुनाव हार चुके सुरेंद्र कुमार भारद्वाज को जहां चुराह से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया था तो वहीं भटियात विस क्षेत्र से कुलदीप सिंह पठानिया पर कांग्रेस हाईकमान ने विश्वास जताया था। मगर दोनों नेता 2012 के विस चुनावों में मिली हार का बदला लेने में नाकाम रहे है। भटियात से भाजपा प्रत्याशी बिक्रम सिंह जरियाल ने दूसरी जीत दर्ज की है तो वहीं चुराह से भाजपा प्रत्याशी हंसराज के दूसरी जीत को कांग्रेसी प्रत्याशी सुरेंद्र भारद्वाज नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें