फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-तीसा मार्ग पर मोड़ी नाला में ट्रक ने स्कूटर को मारी टक्कर

विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी के पास मोड़ी नाला में ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटर पर सवार पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक तीसा से चंबा की तरफ जा रहा था। जबकि पिता-पुत्र स्कूटर में सवार होर चंबा से बड़ोह की तरफ जा रहे थे। जब स्कूटर सवार मोड़ी नाला के पास पहुंचे तो ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इससे स्कूटर सड़क से नीचे गिर गया। इस हादसे में स्कूटर में सवार सुरेश पुत्र देव प्रसाद निवासी गांव बड़ोह डाकघर कंदला और राहुल पुत्र सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटर को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क से नीचे पलट गया। हादसे के बाद वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने घायलों को निजी वाहन के जरिये चंबा मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। यहां पर उन्होंने घायलों के बयान दर्ज किए। साथ ही घटना स्थल के लिए रवाना हो गई। जहां पर जाकर पुलिस ने घटना के कारणों का जायजा लिया। इसमें पुलिस ने पाया कि हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ। चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि मोड़ी नाला के पास ट्रक और स्कूटर की टक्कर में पिता पुत्र घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें