अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान सोमवार को एक मैच खेला गया। मैच सिढकुंड और लुड्डू की टीम के बीच में हुआ। इसमें लुड्डू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवरों में 132 रन बनाए। इसमें दुशांत ने 40, राकू ने 20 और रोहित ने 11 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिढ़कुंड की टीम 121 रनों पर ढेर हो गई। इसमें चीकू ने 44 व विपन ने 12 रन बनाए। मगर वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इस मैच को लुड्डू की टीम ने 11 रनों से अपने नाम किया।