फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूम-जंजला मार्ग पर दोपहर के समय भी दौड़े सरकारी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
घूम-जंजला मार्ग पर दोपहर के समय चले सरकारी बस
विज्ञापन

बस सेवा न होने से विद्यार्थियों को झेलनी पड़ती है परेशानी, एचआरटीसी प्रबंधन से लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
जुम्महार(चंबा)। स्थानीय लोगों ने घूम-जंजला मार्ग पर दोपहर के समय सरकारी बस सेवा शुरू करवाने की मांग एचआरटीसी प्रबंधन से की है। लोगों ने बताया कि वर्तमान सुबह और शाम के समय में ही उन्हें बस सेवा मिल रही है। जबकि दोपहर के समय बस सेवा न होने के चलते उन्हें शाम के समय जाने वाली बस का इंतजार करना पड़ रहा है। दोपहर के समय खासकर स्कूली और कॉलेज विद्यार्थियों को इस वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बारे में वे पहले भी एचआरटीसी प्रबंधन से मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक एचआरटीसी प्रबंधन ने उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया है। स्थानीय निवासी संजय कुमार, अमित कुमार, रोशन लाल, पप्पू राम, नेक सिंह, जगत राम, कल्याण सिंह, पुनीत कुमार, कल्याण सिंह, दीवान चंद और उमेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में रूट पर एक ही बस चलती है। शाम को जाने वाली बस का रात्रि ठहराव जंजला में होता है और सुबह यही बस वापस जिला मुख्यालय पहुंचती है। मगर इसके बाद जंजला के लिए कोई भी बस सेवा नहीं है। ग्रामीणों ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि उक्त रूट पर दोपहर के समय भी बस सेवा शुरू की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें