फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोट गांव में पटाखे की चिंगारी ने जलाई 40 घास की गठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। करियां पंचायत के कोट गांव में सूखे घास की 40 गठियां आग की भेंट चढ़ गई। बलदेव निवासी कोट ने अपने घर के स्टोर में मवेशियों के लिए सूखे घास की गठियां रखी थीं। वीरवार को स्टोर के पास बच्चे पटाखे चला रहे थे। उसी दौरान पटाखे की एक चिंगारी सूखे घास में गिरी। इससे सूखे घास में आग लग गई। धुआं देख कर लोग वहां पहुंचे। उन्होंने आग को बुझाया। एक बड़ा अग्निकांड होने से बच गया। घास के साथ ही आधा दर्जन परिवारों के मकान हैं जोकि आग की चपेट में आ सकते थे। पूर्व वार्ड सदस्य संजीव कुमार ने बताया कि कोट गांव में पटाखे की चिंगारी से सूखे घास की 40 गठियां जल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें