फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कमरों में चल रहा लिल्ह कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लिल्ह कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष अनिल ने की। इसमें कॉलेज की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। साथ ही इन मांगों को सरकार से जल्द पूरा करने का आग्रह किया गया। इकाई अध्यक्ष ने बताया कि लिल्ह कॉलेज वर्ष 2016 में खुला था। हैरानी का विषय है कि आज तक कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। हालात ऐसे हैं कि कॉलेज छात्र-छात्राओं को महज दो ही कमरों में शिक्षा हासिल करनी पड़ रही हे। कॉलेज में शौचालयों की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। कॉलेज में प्राध्यापकों के पद भी खाली चल रहे हैं। बावजूद इसके अभी तक सरकार ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। इकाई कार्यकर्ताओं ने बताया कि इसके बारे में वे कई बार प्रदेश सरकार से मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक छात्र-छात्राओं की इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। इकाई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि मांगों को जल्द पूरा किया जाए अन्यथा उन्हें मजबूरन प्रदेश सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। बैठक में सुरेंद्र कुमार, अक्षय कुमार, रुचि कुमारी, पल्लवी कुमारी, राकेश कुमार, जितेंद्र सिंह, पूनम देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें