भलेई माता मंदिर में दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़।
चंबा। ऐतिहासिक भलेई माता मंदिर में तीसरे नवरात्र पर भी श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। तीसरे दिन करीब 2100 श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया और अपने परिवार के सुख और समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में लंगर की भी व्यवस्था की गई। वहीं, मंदिर परिसर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी किया। दिन भर श्रद्धालुओं की आवाजाही होती रही। मंदिर कमेटी प्रबंधक कमल ठाकुर ने बताया कि नवरात्रों को लेकर मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। संवाद