चंबा के डलहौजी में परिसर साक्षात्कार के दौरान युवा।संवाद
डलहौजी (चंबा)। रोजगार उप कार्यालय डलहौजी में परिसर शुक्रवार को सुरक्षा कर्मियों के पद भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया। इसमें निजी कंपनी के पदाधिकारियों ने युवाओं के साक्षात्कार लिए, जिसमें 21 युवाओं को नौकरी मिली। छह युवा साक्षात्कार में उत्तीर्ण नहीं हो पाए। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान नेबताया कि निजी कंपनी इन दिनों जिले में सुरक्षा कर्मियों के पद भरने के लिए आई है। जगह-जगह परिसर साक्षात्कारों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वे परिसर साक्षात्कार में बढ़-चढ़कर भाग लें और रोजगारन्मुख हो। इससे पूर्व बेरोजगार युवाओं की काउंसलिंग की गई।