फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में सोमवार को पूरा दिन रही प्रचंड धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचंड धूप से सूने पड़े चंबा के बाजार
विज्ञापन

चंबा। जिले में दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है। सोमवार को पूरा दिन प्रचंड धूप रही। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हो गई। पारा 28 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। प्रचंड धूप के कारण लोगों के पसीने छूट गए। धूप के चलते बाजारों से रौनक गायब रही। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले चारदिनों से बारिश नहीं हुई है। ऐसे में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। लोगों राज कुमार, देवी चंद, वीरेंद्र सिंह, उमेश कुमार, सुनील कुमार, रणवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रकाश चंद, इशु कुमार, छोटू कुमार, रवि कुमार आदि का कहना है कि चंबा में पिछले साल की अपेक्षा इस बार मौसम जल्द गर्म हो गया है। इसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण अब पंखे भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें