फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में आज से शुरू होगी टीजीटी के पदों के लिए काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में टीजीटी अध्यापकों की नियुक्ति के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का आगाज सोमवार को होगा। शेड्यूल के मुताबिक काउंसलिंग प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगी। प्रत्येक दिन अलग-अलग रोजगार कार्यालय से संबंधित उम्मीदवारों की काउंसलिंग होगी। विभाग की ओर से गठित कमेटी द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक 25 मार्च को रोजगार कार्यालय चंबा, डलहौजी, सुंड़ला, चुवाड़ी और तीसा से संबंधित टीजीटी आर्ट्स की काउंसलिंग होगी। 26 मार्च को रोजगार कार्यालय भरमौर और पांगी के अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग होगी। 27 मार्च को सभी रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत टीजीटी नॉन मेडिकल के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। इसके अलावा 28 मार्च को सभी रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत टीजीटी मेडिकल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक फौजा सिंह ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें