फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के 117 सरकारी स्कूलों में लगेंगी बायोमीट्रिक मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल प्रभारियों से पूछा, कौन सा नेटवर्क है बढ़िया
विज्ञापन

117 सरकारी स्कूलों में लगेंगी बॉयोमीट्रिक मशीनें
तीन दिन के भीतर देनी होगी नेटवर्क की सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिले के हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के प्रमुखों को अपने क्षेत्र में बेहतरीन इंटरनेट नेटवर्क की जानकारी उच्च शिक्षा विभाग को देनी होगी। इस संदर्भ में उच्च शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रमुखों को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों के अनुसार स्कूल प्रमुखों को यह सूचना तीन दिनों के भीतर देनी होगी। अगर कोई स्कूल मुखिया इस मामले में लापरवाही और लेटलतीफी बरतता है तो उसके खिलाफ विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद स्कूल प्रमुखों से नेटवर्क संबंधित जानकारी बिना विलंब मंगवाना है, जिससे इस सूचना को वे उच्च शिक्षा निदेशालय में समय के अनुरूप भेज सकें। जानकारी के मुताबिक जिले के शेष 117 स्कूलों में बॉयोमीट्रिक मशीनें लगाई जानी हैं लेकिन इंटरनेट की समस्या के चलते विभाग को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग इसलिए संबंधित क्षेत्र में कौन-सा नेटवर्क बढ़िया है, के बारे में जानकारी मांग रहा है। इससे पहले 32 स्कूलों में बॉयोमीट्रिक मशीनें स्थापित हो चुकी हैं, जबकि अब विभाग अन्य स्कूलों में भी बॉयोमीट्रिक मशीनें लगाने जा रहा हैै। उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पॉल ने बताया कि इसके बारे में स्कूल प्रमुखों को आदेश जारी कर दिए हैं। कहा कि स्कूल मुखिया को अपने क्षेत्र में बेहतर नेटवर्क की कंपनी का नाम भी बताना है। तीन दिनों के भीतर यह सूचना स्कूल प्रभारियों को भेजनी होगी। अगर कोई स्कूल प्रभारी आदेशों की अवहेलना करता है तो संबंधित स्कूल प्रभारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें