फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराह की 35 पंचायतों में 12 दिनों से बिजली, पानी की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चुुराह की 35 पंचायतों में 12 दिन
विज्ञापन

से बिजली, पानी की आपूर्ति ठप
भारी बर्फबारी से क्षेत्र में बिजली और पेयजल लाइनें हुई हैं क्षतिग्रस्त
ग्रामीणों को अंधेरे में गुजारनीं पड़ रही सर्द रातें, बढ़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। चुराह क्षेत्र की 35 पंचायतों में अभी तक जीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। 35 पंचायतों में 12 दिन से बिजली की सप्लाई ठप पड़ी है। इसके अलावा सड़कें और पेयजल सप्लाई भी बाधित है। इस कारण लोग काफी परेशान हो रहे हैं। पचास हजार की आबादी 12 दिन से अंधेरे में सर्द रातें काट रही है। चार फीट बर्फ में ग्रामीणों को जीवन यापन करने में काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने बर्फबारी से पहले अपने घरों में राशन का कोटा इकट्ठा कर लिया था। अन्यथा उन्हें भुखमरी का सामना भी करना पड़ सकता था। क्योंकि जिस तरह से चुराह में बर्फबारी हुई। उसे देेखते हुए सड़क मार्गों की बहाली को लेकर अभी दस दिन और लग सकते हैं। यही हाल बिजली और पानी का भी है। मौसम विभाग की ओर से फिर से बर्फबारी की चेतावनी मिलने से ग्रामीण परेशान हो गए हैं। शुक्रवार को चुराह के बैरागढ़, टेपा, सनवाल, झज्जाकोठी, लुइंडा में छह इंच तक ताजा हिमपात हुआ। बर्फबारी के कारण बिजली की लाइनें और खंभे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। लाइन और खंभों को ठीक करने के लिए बोर्ड की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बार-बार मौसम खराब होने से उनके प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं। समय रहते क्षेत्र में बिजली और पेयजल सप्लाई बहाल न हुई तो ग्रामीणों की मुश्किलें ओर बढ़ सकती हैं। ग्रामीणों ने समस्या का निदान करने के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। इस संबंध में बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि बर्फबारी से लाइनें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। जिन्हें दुरुस्त करने का कार्य प्रगति पर है। बिजली सप्लाई बहाल करने में अभी कुछ ओर दिन लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें