अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में बर्फ देखने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पर्यटकों की आमद बढ़ने से होटल व्यवसायियों के चेहरों पर रौनक आ गई है। पर्यटक की आमद बढ़ने से होटल व्यवसायियों का कारोबार चमक उठा है। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में फिर हिमाचल में बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। यह खबर स्थानीय लोगों के लिए चिंताजनक है। मगर बर्फ की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए यहकिसी खुशी से कम नहीं है। बर्फबारी की खबर फैलते ही पर्यटक डलहौजी का रूख कर रहे हैं। हालांकि डलहौजी के डैनकुंड और लक्कडमंडी में काफी मात्रा में बर्फ पड़ी है। यहां पर जाकर पर्यटक बर्फ में अठखेलियां कर रहे हैं। साथ ही बर्फ के साथ सेल्फी का आनंद उठा रहे हैं। डलहौजी में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल व्यवसायियों के चेहरों पर रौनक आ गई हैं। पर्यटक होटलों में एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। होटल व्यवसायी अमन महिंद्रू और दीपक का कहना है कि बर्फबारी होने से इलाके में ठंड बेशक बढ़ गई है। मगर पर्यटकों के लिए यह रोमांच से भरपूर है। डलहौजी में पर्यटकों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा है।