अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी(चंबा)। उपमंडल सलूणी के एनपीएस कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ईकाई सलूणी के अध्यक्ष सुशील कुमार ने की। इसमें एनपीएस कर्मचारी यूनियन खंड सलूणी अध्यक्ष कमलेश कुमार आईटी प्रभारी प्रवीण कुमार, सुरेश कुमार, अविनाश कुमार, विरेंद्र कुमार, रणजीत सिंह, अनुपम शर्मा, अंकित कुमार, चतरो राम, नवीन, मनोहर लाल, मनोज कुमार और केवल शास्त्री मौजूद रहे। बैठक में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही आगामी रणनीति तैयार की। बैठक में मौजूद समस्त कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि वह 15 फरवरी को शिमला में पुरानी पेंशन योजना के बहाली के लिए होने वाली राज्य स्तरीय बैठक में भाग लेंगे। बैठक के दौरान मौजूद कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि आगामी लोस चुनावों से पहले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की सौगात दी जाए। इसके साथ ही अन्य मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है। कर्मचारियों ने एक मत में निर्णय लिया कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पहले अगर कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाती है, तो प्रदेश के सभी कर्मचारी सरकार का कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देंगे।