अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। बनीखेत के पधर ग्राउंड में चौथी नाग देवता किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कंडा यूथ क्लब के सौजन्य से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पूर्व पर्यटन निदेशक आशीष चड्ढा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की 14 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए आशीष चड्ढा ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल के प्रति रुचि रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में तीन क्रिकेट खिलाड़ियों की बोली करोड़ों रुपये में लगी है।
यह खिलाड़ी अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार भी खेलों को बढ़ावा देेने के लिए कृत संकल्प है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक व्यायामशाला स्थापित की जा रही है। तो स्कूलों के खेल बजट को मुख्यमंत्री जयराम ने दोगुना कर दिया है। यह पहली सरकार है, जिसने मांग से अधिक खेल बजट स्कूलों को मुहैया करवाया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के खले स्तर को बढ़ावा देने के लिए जगह-जगह पर खेल परिसरों का निर्माण करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में एक खेल परिसर बनाया जाएगा तो चुराह विधानसभा के पुखरी में भी खेल परिसर बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस जरूरत है कि इस प्रतिभा को निखार कर आगे लाने की।