फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक शाम के वक्त शहर का निरीक्षण करने पहुंच गए उपयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक शहर के निरीक्षण पर पहुंच गए डीसी
विज्ञापन

चंबा। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने शुक्रवार शाम के वक्त शहर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस टीम और नगर परिषद चंबा के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने समस्त दुुकानदारों को आदेशित किया कि वे अपनी दुकान का सामान भीतर रखें। साथ ही कहा कि सड़क पर सामान फैलाकर रखा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर परिषद चंबा को आदेश दिए हैं कि नालियों के समीप दुकानें न लगाने दी जाएं। डीसी के निरीक्षण के दौरान पूरे बाजार में हड़कंप मचा रहा। गौरतलब है कि शहर में अक्सर दुकानदार अपना सामान बाहर फैलाकर रख देेते हैं। इससे जहां जाम की समस्या पेश आती है, वहीं राहगीरों को भी आवाजाही के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, इसे लेकर पुलिस भी समय-समय पर निरीक्षण करती है लेकिन बावजूद इसके दुकानदार निर्देशों की अवहेलना करते हैं। ऐसे में उपायुक्त ने साफ निर्देश दिए कि सड़क पर सामान न फैलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें