फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मार्च को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

विज्ञापन
polio - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो

विज्ञापन

चंबा। जिला में पल्स पोलियो अभियान का दूसरा चरण 11 मार्च को होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। दूसरे चरण में शून्य से पांच वर्ष तक की आयु के एक लाख 54 हजार 167 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो के दूसरे चरण के लिए 542 पोलियो बूथों स्थापित की गई है। विभाग ने पहले चरण का लक्ष्य हासिल कर लिया था। दूसरे चरण में भी 2300 कर्मचारी सेवाएं देंगे। खबर की पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईडी शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पहले चरण का लक्ष्य पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण की तैयारियां विभाग ने पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें