फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंजराड़ू-बैरागढ़ मार्ग पर 12 घंटे रहा अवरुद्ध

विज्ञापन
landslide - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। भंजराड़ू-बैरागढ़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही 12 घंटे तक ठप रही। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्ग रविवार को शाम सात बजे शुक्राली के समीप भूस्खलन होने की वजह से अवरुद्ध हो गया था। इस वजह से रविवार सुबह आठ बजे तक मार्ग से वाहनों की आवाजाही बाधित रही। मार्ग खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं दूसरी ओर सलूणी के पास भी ट्रक खराब होने से एक घंटा वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इसके चलते सुबह के समय चंबा की ओर जाने वाली बसें समय पर नहीं पहुंच पाई। जबकि चंबा से बैरागढ़ के लिए निकली बसें भी देरी से पहुंची। लोक निर्माण विभाग तीसा के अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि मार्ग को सुबह खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के चलते मार्ग अवरुद्ध हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें