फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू पुल से जल्द शुरू हो बसों की आवाजाही

विज्ञापन
hrtc - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। निजी बस ऑपरेटर यूनियन चंबा ने विस उपाध्यक्ष हंसराज के लिए प्रीति भोज का आयोजन किया। इसमें यूनियन के प्रधान रवि महाजन ने विस उपाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही यूनियन की तरफ से एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में निजी बस ऑपरेटर नेे समस्याओं का समाधान करने की मांग रखी। निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान रवि महाजन ने बताया कि बालू पुल के बंद होने से निजी बस ऑपरेटर को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दो माह पहले परेल का पुल टूटा। इसके बाद एनएचपीसी और लोनिवि की टीम ने बालू पुल का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने पुल के एक हिस्से को क्षतिग्रस्त करार दिया। इसके बाद पुल में बड़े वाहनों की आवाजाही बंद करवा दी। इसकी वजह से निजी बस ऑपरेटर को रोजाना नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसको लेकर कई बार प्रशासन को भी ज्ञापन सौंपे गए। मगर प्रशासन की ओर से मात्र आश्वासन ही मिले। इसको लेकर निजी बस ऑपरेटर में काफी रोष है। उन्होंने विस उपाध्यक्ष से गुहार लगाते हुए कहा कि बालू पुल में बसों की आवाजाही तुरंत शुरू करवाई जाए। इसके ऊपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विस उपाध्यक्ष हंसराज ने कहा कि बालू पुल में बसों की आवाजाही शुरू करवाने में वह प्रयास करेंगे। इसके अलावा परेल पुल को दोबारा बनाने के लिए प्रशासन को निर्देश देंगे। साथ ही बालू के साथ बन रहे नए पुल को शीघ्र बनाने के लिए विभाग को कहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें