फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावमापा निशुल्क चिकित्सा शिविर में 250 मरीजों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सा शिविर में 250 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन

शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाईयां भी बांटीं
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डीपी मौर्या, मुख्य अभियंता (सिविल) ने किया। मौर्या ने अपने भाषण में कहा कि एनएचपीसी ने चंबा के लोगों के स्वास्थ्य और अन्य विकास के कार्यों के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध रही है। भविष्य में भी इस प्रकार के कार्य करती रहेगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य निशा चौहान ने बताया है कि छात्रों एवं स्थानिक ग्रामवासियों स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत के वरिष्ठ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुंदन लाल ने 250 मरीजों की जांच में ईसीजी, शुगर इत्यादि का परीक्षण किया गया। इसके साथ मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी गई। शिविर में जॉन एयू बेक, यूएस छेत्री, मोहिंद्र सिंह, आशीष सक्सेना, केएस अरोड़ा, सतीश टंडन और मदन लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें