फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशारों ही इशारों में नड्डा की तारिफ कर गए कौल सिंह ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष अग्निहोत्री
विज्ञापन

चंबा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल में तीन मेडिकल कॉलेज खोलने में अहम भूमिका निभाई है। जिला मुुख्यालय चंबा में प्रेस वार्ता के दौरान स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने यह बात कही। कौल सिंह ने इशारों ही इशारों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की तारीफ करते हुए चंबा में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए उनका धन्यवाद किया। वहीं, उन्होंने कांग्रेस की मौजूदा स्थिति के बारे में कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। कांग्रेस सरकार के मंत्री का प्रेसवार्ता के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की तारीफ करने से कई सवाल उठने लगे हैं। प्रदेश सरकार के मंत्रियों में आपसी खींचतान के चलते आए दिन नए-नए बयान सामने आ रहे हैं। कांग्रेस विधायकों के पत्र बम से भी कांग्रेस खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में अब स्वास्थ्य मंत्री का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की इशारों ही इशारों में तारीफ करना भी कई सवाल छोड़ गया है। राजनीतिक गलियारों में स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान के कई प्रकार के मायने लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें